
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पुष्कर, अजमेर।( दिनेश पाराशर /नितिन मेहरा वरिष्ठ संवाददाता) देश भर में आज स्वतंत्रता दिवस का जोश और उत्साह पूरे देश में देखने मिल रहा है, जहां देशभर में स्वतंत्रता दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। वहीं सृष्टि का निर्माण करने वाले पुष्कर में स्थित विश्व के इकलौते जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर स्थित विश्व प्रसिद्ध प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया।
अजमेर के पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें राजस्थान सरकार संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया तो वहीं दूसरी और स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी । वहीं सृष्टि का निर्माण करने वाले पुष्कर में स्थित विश्व के इकलौते जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष तिरंगा श्रृंगार किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ब्रह्मा मंदिर पूरी तरीके से तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया । मंदिर पुजारी कृष्ण गोपाल वशिष्ठ ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के महापर्व के उपलक्ष में जगत पिता ब्रह्माजी का वेद मंत्रों के साथ विशेष पूजा, अभिषेक कर तिरंगा श्रृंगार किया।ठाकुरजी की महाआरती कर विश्व कल्याण की कामना की गई। वहीं दूसरी ओर अवकाश होने के चलते जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई ।

















































