तखतगढ़ नगर पालिका ने अब तक बांटे 21 सौ पट्टे

0
103
- Advertisement -

सुमेरपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर 15 जुलाई से प्रदेश भर में चलाए जा रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत तखतगढ़ नगरपालिका ने अब तक 2100 पट्टे वितरित किए हैं। यह जानकारी देते हुए तखतगढ़ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मदन लाल तेजी ने बताया कि इलाके में अधिक से अधिक लोगों को सरकार की इस योजना का लाभ मिले ,ऐसा प्रयास किया जा रहा है ।

तखतगढ़ में पट्टा वितरण करते अधिकारी और पालिका अध्यक्ष

इसी कड़ी में आज तखतगढ़ कस्बे में पटवार भवन के सामने वार्ड संख्या 20 में शिविर का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ललित राकांवत, उपाध्यक्ष मनोज नामा, अधिशासी अधिकारी मदनलाल तेजी ने स्थानीय 20 लोगों को पट्टे वितरित किए। तेजी ने कहा कि शिविर में ज्यादा ज्यादा गरीब लोगों को पट्टे वितरित किए जा रहे हैं और लोगों में पट्टे लेने के प्रति उत्साह भी देखा जा रहा है । इस मौके पर पार्षद मनोज नामा, पार्षद चंदन गांधी, पीके सोलंकी, राजेश कुमावत ,सुरेश सोलंकी ,रमेश कुमार घांची ,सूरज बाल्मीकि, लक्ष्मण कुमार घांची, समेत अन्य पार्षद ,नगर पालिका स्टाफ एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने नगरपालिका तखतगढ़ प्रशासन की भूरी भूरी प्रशंसा की। नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत ने कहा कि हमारा प्रयास है कि शहर में कोई भी व्यक्ति बगैर पट्टे के नहीं रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here