ड्रीम अचीवर्स क्लब और सीके बिरला अस्पताल ने मनाया वूमेंस डे

0
74
- Advertisement -

जयपुर। ड्रीम एचीवर्स क्लब ने 13 मार्च को सी.के बिड़ला हॉस्पिटल के साथ मिलकर महिला दिवस के अवसर पर एक समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरिता चौधरी- जयपुर नगर निगम के उप आयुक्त, संस्थापक प्रीति गोयल, और सभी बोर्ड सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलन किया, जिसमें सी.के बिड़ला हॉस्पिटल से वाइस प्रेसिडेंट एंड यूनिट हेड अनुभव सुखवानी, कंसल्टेंट ब्रेस्ट एंड एंडोक्राइन सर्जरी डॉ. अनुकृति सूद, हेड डायटिशियन डॉ. अंशु चतुर्वेदी, एंकर अंकित खंडेलवाल भी शामिल थे।

कार्यक्रम का संचालन एंकर शिखा जैन ने किया। डॉक्टर्स के साथ स्वास्थ्य चर्चा हुई, जिसमें स्तन कैंसर के समय पर पहचान कैसे जीवन बचा सकती है और स्वस्थ आहार की महत्वपूर्णता पर बातचीत हुई। इस सत्र को संजोने में सीके बिड़ला के मनीष शर्मा – डिप्टी मैनेजर सेल्स एंड मार्केटिंग ने बेहतरीन रूप से सहयोग किया।


60 से भी ज्यादा महिलाओं ने इस कार्यक्रम भाग लिया। उत्कृष्ट कार्य व समर्पण के लिए सभी क्लब सदस्यों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में शहर की कुछ जानी मानी वूमेन एंटरप्रेन्योर – शालिनी माथुर, पूनम खंगारोत, ममता शर्मा , सीमा वालिया, वर्तिका जैन, अलका जैन, शिवाली गुप्ता, ज्योति अरोड़ा,कविता सक्सेना,शेफ प्रिया बदलानी, शेफ रजनी सेठी ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई।
अरेना एनिमेशन की डायरेक्ट रोलिका सिंह ने सभी सर्टिफिकेट्स डिज़ाइन करने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। क्लब के सभी सदस्यों ने इस प्रोग्राम को सफल बनाने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here