डॅा. देवेंद्र पाठक बने एवन टीवी के रेवेन्यू ऑफिसर, जी न्यूज को कहा अलविदा

0
120
- Advertisement -

जयपुर। देवेंद्र पाठक ने जी मीडिया को अलविदा कह दिया है। देवेंद्र पाठक ने नई पारी एवन टीवी में रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर शुरु की है। बताया जा रहा है कि उन्हें एवन टीवी में मार्केटिंग एंड सेल्स का सर्वेसर्वा बनाया गया है। देवेंद्र पाठक जी मीडिया में राजस्थान के जोनल हेड के पद पर कार्य देख रहे थे। इससे पूर्व वे ईटीवी न्यूज नेटवर्क के हेड सेल्स एंड मार्केटिंग के पद को छोड़कर जी मीडिया से जुड़े थे।

डॅा. देवेंद्र पाठक को एवन टीवी चैनल में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जहां पाठक अपने 20 साल के अनुभव का उपयोग कर एवन टीवी को बुलंदियों पर ले जाएंगे। बताया जा रहा है कि डॅा. देवेंद्र पाठक को एवन टीवी के निदेशक प्रशांत सिरोलिया और दिलीप चौधरी ने ज्वाइन कराया। सभी ने पाठ को इसके लिए बधाई दी। इस दौरान एवन टीवी के न्यूज हैड नीरज मेहरा, कंटेंट हैड राखी जैन, स्पेश कोरेस्पोंडेंट बीके शर्मा और सभी स्टाफ ने बधाई और शुभकामनाएं दी । पाठक जहां भी रहे है अपनी अलग ही पहचान बनाई है। पाठक जी और ईटीवी से पूर्व 94.3 माय एफएम रेडियो, अमर उजाला, आंध्र ज्योति एवं दैनिक भास्कर जैसे बड़े संस्थानों में नेशनल हेड, यूनिट हैड जैसे बड़े पदों पर काम कर चुके है।

इंजिनियरिंग में स्नातक बीटेक , पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन एवं हाल ही में डॅाक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले डॅाक्टर देवेंद्र पाठक को व्यवहार और रिलेशनशिप के दम पर शत- प्रतिशत सेल्स रेवेन्यू का टारगेट अचीव करने के लिए जाना जाता है। उनकी गिनती राजस्थान में कारपोरेट और रिटेल जगत में बेहतर रिटर्न ऑफ इंवेस्टमेंट देने वाला मीडिया सोल्यूशन प्रोवाइडर और बेहतर मैनजमेंट के तौर पर की जाती है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here