डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने की दीपोत्सव मनाने की अपील

0
97
- Advertisement -

जयपुर। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने आज मालवीय नगर स्थित वार्ड संख्या 134 में हनुमान मंदिर में जयपुर नगर निगम द्वारा रामलाल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत किए चलाए जा रहे सफाई अभियान में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान मंदिर में साफ सफाई भी की और लोगों से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन धूमधाम से मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है अब भगवान श्री राम का मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा है। इसलिए हम सभी इसी को दीपावली की तरह बनाएं और घर-घर पर दीपक जलाएं अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर रोशनी करें और इसे हर्षोल्लाह से मनाई इस दौरान उनके साथ जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर भी मौजूद रही।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here