Home rajasthan डिग्गी में कल्याणजी का 59वां लक्खी मेला शुरू

डिग्गी में कल्याणजी का 59वां लक्खी मेला शुरू

0

मालपुरा ,टोंक । (कजोड़ गुर्जर संवाददाता लोक टुड टुडे न्यूज नेटवर्क) डिग्गी का प्रसिद्ध कल्याण जी महाराज का लकी मेला आज से शुरू हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कल्याण जी महाराज के यात्रियों की सुरक्षा की कमान संभाल ली है। मंदिर पर भी विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

मंदिर परिसर के आसपास कंट्रोल रूम बना दिया गया है। जहां से पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूरे मेले पर नजर रखेंगे

कल्याण जी महाराज के मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका एडीएम सुरेश चौधरी, एसडीएम कपिल शर्मा, एसीपी राजकुमार कस्ंवा ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया ।

पूर्णिमा तक भरने वाले मेले में लाखों लोग पहुंचते हैं

पूर्णिमा तक भरने वाले इस मेले में देश-प्रदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं ।कई पदयात्राएं पहुंचती हैं। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष और कार्यवाहक मालपुरा SDM कपिल शर्मा ,सरपंच हलीमा बानो समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। एसीपी राजकुमार कस्वां ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 70 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, 700 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे । गर्मी से बचने के लिए कुलर और बारिश से बचाने के लिए वाटरप्रूफ पंडाल बनाए गए हैं।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240811-WA0107.mp4

इसके साथ ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेश चौधरी ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वह बिजली के खंभे पाने वाले भराव क्षेत्र में जाने से बचें बच्चों को भी बचाएं और जेब कतरों और चोरों से सावधान रहें आराम से दर्शन करें।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240811-WA0108.mp4


NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version