खाटूश्यामजी ,सीकर। (विकास सोनी संवाददाता लोग टुडे न्यूज नेटवर्क) राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी व सांसद एवं झारखंड प्रदेश भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी पहुंचे खाटूश्यामजी। दोनों ने खाटू श्याम जी पहुंचकर खाटू श्याम बाबा के दर्शन की पूजा अर्चना की और देश की खुशहाली की कामना की। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया अभिनंदन।
