Home rajasthan डकैत जगन गुर्जर का सहयोगी रवि गुर्जर गिरफ्तार

डकैत जगन गुर्जर का सहयोगी रवि गुर्जर गिरफ्तार

0

धौलपुर । कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार को कुख्यात डकैत जगन गुर्जर के सहयोगी रवि गुर्जर को गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का देशी तमंचा ओर जिंदा कारतूस भी बरामद किए। आरोपी रवि कोर्ट से स्थाई वारंटी भी है। पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने बताया कि 50000 के इनामी डकैत जगन गुर्जर की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस लगातार अभियान चला रही है । पुलिस ने करीब आधा दर्जन स्पेशल टीम डांग , मध्य प्रदेश और मुरैना के चंबल के बीहड़ों में दबिश दे रही है लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। आईटीआई रोड से रवि गुर्जर को मुरैना मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है । मुखबिर से मिली जानकारी के बाद बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर का देशी तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि रवि गुर्जर डकैत जगन गुर्जर का सहयोगी है ।बदमाश पोक्सो एक्ट के मामले में भी स्थाई वारंटी भी है । जल्दी ही जगन गुर्जर को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version