पेट्रोल टैंकर के नीचे दबी कार
एक परिवार के 4सदस्यों की हुई दर्दनाक मौत
कलेक्टर एसपी भी मौके पर पहुचे।
चारभुजा थाना के मानसिह गुडा के पास की घटना
चारभुजा। (गौतम शर्मा ब्यूरो चीफ राजसमंद ) राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र के मानसिंह गुड़ा के पास गुरुवार को सवेरे 8 बजे के करीब दो वाहनों की भिड़ंत में कार चपेट में आ गई, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों मा पत्नी व दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों ने घायलों को बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला। लेकिन मां, दो बेटे और बहू जिंदा नहीं बच सके। सूचना पर चारभुजा थाना अधिकारी गोवर्द्धन सिंह मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचे, जहां पर पुलिस ने उच्च अधिकारी को सूचना दी। मौके पर डीएसपी ज्ञानवेंद्र सिंह, दिवेर थाना अधिकारी भवानी सिंह, केलवा थाना अधिकारी ओमसिंह चुंडावत मय जाप्ता व राजसमन्द जिला कलेक्टर डॉ भवँरलाल, एसपी मनीष त्रिपाठी व राजसमन्द एसडीएम अर्चना बुगालिया आदि अधिकारी एवं राजसमन्द से रेस्क्यु टीम भी पहुँची। पुलिस ने बताया कि घटना में केलवाड़ा के एक ही परिवार के 4सदस्यों की मौत हुई है । जिनमे दीनबंधु उम्र 32पुत्र जगदीश उपाध्याय, पुरुषोत्तम उम्र 40वर्ष पुत्र जगदीश चन्द्रउपाध्याय, रेणु उम्र 34वर्ष पत्नी पुरुषोत्तम उपाध्याय, मनसुख उम्र68वर्ष पत्नी जगदीश चन्द्र की दर्दनाक मौत हो गई। बताया कि परिजन उदयपुर से ब्यावर जा रहे थे, इस बीच टेलर व टैंकर की भिड़ंत हो गई। जिससे कार चपेट में आ गई, ऐसे में पेट्रोल का टैंकर कार पर पलट गया, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के 4सदस्यों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर 4एम्बुलेस दो क्रेन रेक्स्यु टीम मौके पर पंहुचीं ।जहां एक ही परिवार के चारों सदस्यों के शवों को आरके मोर्चरी में रखवाया गया। इस दर्दनाक घटना को लेकर अधिकारियों ने भी गहरा दुख प्रकट किया।मौके पर यातायात थोड़ी देर बाधित रहा पुलिस द्वारा यातायात सुचारू किया गया।
