अग्निशमन द्वारा आग पर पाया काबू
गंगापुर सिटी । (बनी सिंह मीणा रिपोर्टर) आज सुबह 6:00 बजे के लगभग एक मालगाड़ी कोटा से चलकर हरिद्वार गंज की ओर जा रही थी, स्टेशन पर आकर रुकी। गार्ड को एक डब्बे में धुआं उठता हुआ दिखाई दिया तो उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को इस बात की जानकारी दी । उसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने नगर परिषद को सूचना देकर अग्निशमन की गाड़ी को स्टेशन पर बुलाया। दमकल विभाग कर्मचारियों ने मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर डब्बे में आग बुझाने का कार्य शुरू किया कुछ मिनट बाद आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी की रेक में सीमेंट बनाने का रॉ मैटेरियल जा रहा था।
