ट्रक ने ऊंट गाड़ी को मारी टक्कर 8 घायल, नाले में फंसा ऊंट

0
154
- Advertisement -

लक टुडे न्यूज नेटवर्क

नीमराना (सुनील मेघवाल) शाहजहांपुर में दिल्ली हाईवे पर बियर फैक्ट्री के सामने रविवार रात करीब 9 बजे सर्विस रोड से घुमंतू जाति के लोग ऊंट गाड़ी से बावल की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रहे आईएमसी के ट्रक ने ऊंट गाड़ी को टक्कर मार दी जिससे ऊंट गाड़ी सवार जड़ाव देवी पत्नी जगदीश, जगदीश सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान ट्रक की टक्कर लगने के बाद ऊंट सर्विस लाइन के नाले में फंस गया। मौके पर ग्रामीण एवं आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई ।

ग्रामीण एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से ऊंट को बाहर निकाला तथा उपचार किया। शाहजहांपुर थाना प्रभारी पुखराज मीणा ने बताया कि चुरू जिले के सरदारशहर निवासी जगदीश सिंह अपने परिवार के साथ ऊंट गाड़ी से बावल हरियाणा की तरफ जा रहे थे। बियर कंपनी के सामने आए दिन बेतरकीब तरीके से वाहन खड़े कर दिए जाते हैं जिनके कारण यह हादसा हुआ। घायलों को 108 एंबुलेंस के प्रभारी हितेश यादव के द्वारा नीमराना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया।पुलिस ट्रक चालक एवं ट्रक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। आए दिन हादसे होने के कारण चौबारा गांव के ग्रामीण बियर कंपनी के सामने अवैध रूप से खड़े ट्रक चालकों के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा पुलिस प्रशासन से मांग कि सर्विस लाइन पर वाहन कंपनी के नहीं खड़े किए जाएं। कंपनी के वाहन कंपनी के अंदर ही खड़े करें। जिससे हादसे पर कंट्रोल हो सके। प्रदर्शन के दौरान विकास पहलवान,ईश्वर चौहान, नीरज ,दीपक, कुशलपाल उर्फ जेडी ,कर्मवीर, राहुल, तरुण ,मुकेश चौहान, घनश्याम, तेजपाल आदि लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों को समझाइश कर रोड पर कंपनी के वाहन हटवाने की बात कही।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here