जो काम 20 साल से नहीं हुआ वो हमारे माथे है क्या?- परसादी लाल

0
101
- Advertisement -

जयपुर। राजस्थान सरकार के 4 साल पूरे होने पर राज्य के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा का कहना है कि जो काम 20 साल से नहीं हुआ, उसे पूरा करना हमारी जिम्मेदारी थोड़ी है। यह बात प्रसादी लाल मीणा ने जयपुर सवाई मानसिंह अस्पताल के कार्डियोलॉजी में पिछले 20 -22 साल से खाली पड़े परफ्यूशनिस्ट टेक्नोलॉजिस्ट खाली पड़े पदों पर भर्ती को लेकर कही।

मीणा के बयान से साफ है कि उन्हें जनता के काम से कोई मतलब नहीं है । बस अपनी कुर्सी बची रहे और इस तरह के लोगों की वजह से ही कांग्रेस पार्टी भी डूब रही है। क्योंकि परसादी लाल मीणा यह बात अच्छी तरह जानते कि अगला चुनाव वह लालसोट से नहीं जीतने वाले, उनके साथ यह लगातार बना हुआ है। वह एक चुनाव हारते , एक चुनाव जीतते हैं ,लेकिन खुद के चुनाव के चक्कर में प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ करना सरासर गलत है। क्योंकि वह एक कैबिनेट मंत्री है और चिकित्सा विभाग बड़ा है, आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ विभाग होने के कारण चिकित्सा मंत्री के हर बयान का एक अर्थ निकलता है। ,लेकिन जिस तरह से उनका बयान लापरवाही भरा है जाहिर सी बात है कि उन्हें इस विभाग की कोई सरोकार नहीं है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here