जेडीए आयुक्त मंजू राजपाल ने लगातार तीसरे दिन किया दौरा

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,। (आर एन सांवरिया) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशों की पालना में जयपुर विकास आयुक्त मंजू राजपाल ने दूसरे दिन लगातार अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में बचाव-राहत कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए बुधवार को अमर जवान ज्योति, टोंक फाटक पुलिया, लालकोठी, बजाज नगर, ज्योति नगर एवं गांधी नगर की वर्षा से क्षतिग्रस्त आंतरिक सडकों का दौरा कर जायजा लिया एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिये। दौरे में निदेशक अभियांत्रिकी – प्रथम, अतिरिक्त मुख्य अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

जेडीसी राजपाल ने लालकोठी में पुलिस मुख्यालय के सामने निर्माणाधीन बेसमेंट में हुए जलभराव के लिए तत्काल जल निकासी के निर्देष दिये, जिससे आसपास के भवनों/बिल्डिंगस में नुकसान नहीं हो।
उन्होंने लालकोठी, बजाज नगर, ज्योति नगर एवं गांधी नगर की आंतरिक सडकों पर वर्षा के जल के साथ बहकर आए मलबे को तुरंत हटवाने के निर्देष दिये। इसके साथ ही उन्होंने सडकों पर हुए जलभराव के संबंध में जल निकासी के निर्देष दिये।
जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर जेडीए के बाढ़ नियंत्रण कक्ष दूरभाष नंबर $91 9351683520 एवं 0141-2203518 पर सहायता हेतु संपर्क किया जा सकता है।



















































