Home rajasthan जेडीए का चला पीला पंजा 12 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को...

जेडीए का चला पीला पंजा 12 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(आर एन सांवरिया) जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-12 में ग्राम सरना डूंगर में जेडीए स्वामित्व की करीब 12 बीघा बेश कीमती सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम सरना डूंगर जिला जयपुर में खसरा नम्बर-165 जेडीए स्वामित्व की करीब 12 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से बाउण्ड्रीवाल, टीनशेडनुमा गोदाम, वेयरहाऊस, कमरेे, दीवारें, लेथबॉथ, फैक्ट्री, तारबंदी कर, ईट पत्थर, पट्टियां इत्यादि लगाकर अवैध कब्जें-अतिक्रमण किये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर उपायुक्त जोन कार्यालय से अतिक्रमण प्रोफार्मा रिपोर्ट प्राप्त कर पूर्व में नोटिस जारी किये जाकर अतिक्रमणकताओं को अतिक्रमण हटाने हेतु पाबंद किया गया था, परन्तु अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर जेडीए स्वामित्व की बेशकीमती सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जविप्रा स्वामित्व की सरकारी भूमि-पार्क पर अवैध कब्जे-अतिक्रमण करने के संबंध में संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही बाबत् उक्त सरकारी भूमि को संरक्षित व सदुपयोंग करने के संबंध में उपायुक्त जोन-12 को पत्र लिखा गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version