जेठ की दुपहरी में मुख्यमंत्री भजनलाल ने पेयजल व्यवस्था का लिया जाएगा

0
62
- Advertisement -

जयपुर । राजस्थान में इन दोनों सारे वाली गर्मी बढ़ रही है कई जिलों में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया है। अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और दोपहर के समय सरकार ने एक गाइडलाइन जारी कर लोगों से घरों में रहने की बात कही है। गर्मी के चलते लगातार प्रदेश में बढ़ रहे पेयजल संकट को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चिंतित है और उन्होंने आज लू के थपेड़ों के बीच में पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। वे रामबाग स्थित पंप हाउस पहुंचे और उन्होंने जयपुर शहर में हो रही पानी की सप्लाई की जानकारी ली । अधिकारी एवं कर्मचारियों को पानी की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान के करीब आधा घंटा पंपिंग स्टेशन पर रहे और उन्होंने शहर में अलग-अलग इलाकों में होने वाली पेयजल आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें फीड किया की किस तरह से पानी की सप्लाई की जा रही है। लेकिन बीसलपुर से पानी की आपूर्ति कम होने के कारण कई जगह पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन इलाकों में पेयजल संकट है , वहां पर टैंकरों से पानी पहुंचाया जाए । लेकिन लोगों को गर्मी में पेयजल का संकट नहीं हो ऐसी व्यवस्था की जाए ।आपको बता दें कि इस समय जयपुर में भी तापमान 48 डिग्री के लगभग है और ऐसी स्थिति में लोग घरों में कैद रहते हैं । सड़कों पर भी कर्फ्यू जैसे हालात हो चुके हैं क्योंकि कोई भी व्यक्ति या वाहन चालक दिन में घर से निकलना उचित नहीं समझता है ।

जिस तरह से लू के थपेड़ों के चलते लोगों की तबीयत खराब हो रही है और लू लगने के कारण लोगों की मौत हो रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का तन सुलझाने वाली गर्मी के बीच में पेयजल व्यवस्था की सटीक जानकारी लेने रामबाग स्थित पंपिंग स्टेशन पर जाने से उनकी संवेदनशीलता साफ झलकती है । राजस्थान का मुख्यमंत्री किस तरह से संवेदनशील है और जनता की परेशानी में खुद एसी कमरे में बैठकर अधिकारियों की बैठक लेने की बजाय, खुद मौके पर जाकर पेयजल सप्लाई की जानकारी ले रहा है ।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली का आमजनता भी पसंद कर रही है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा धीरे-धीरे जनता के बीच अपनी पेठ जमाते जा रहे हैं

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here