जेट परीक्षा परिणाम में देरी, सरकारी कॉलेज में प्रवेश से विद्यार्थी वंचित

0
174
- Advertisement -

जेट परीक्षा परिणाम शीघ्र जारी करने की मांग
— एसडीएम को कृषि मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

किशनगढ़ रेनवाल। नवीन कुमावत वरिष्ठ संवाददाता जेट परीक्षा परिणाम अब तक जारी नहीं होने के कारण कृषि विज्ञान के विद्यार्थियों का भविष्य अधर में है। वहीं जेट परीक्षा परिणाम घोषित होने के इंतजार में उन विद्यार्थियों का भविष्य भी अंधकार में है, जो जेट में असफल होने के बाद किसी अन्य विषय लेकर कॉलेज में प्रवेश लेते। इसी पशोपेश में विद्यार्थियों के साथ ही उनके अभिभावक भी खासे परेशान हैं।
इसी समस्या को लेकर बुधवार को एक्सपर्ट एग्रो इंस्टिट्यूट, के.बी.वी.एम.सीनियर सेकेंडरी स्कूल एंड फाउंडेशन, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम अभिमन्यु सिंह कुंतल को कृषि मंत्री राजस्थान, कृषि शिक्षा सचिव , सचिव कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया है कि जेट परिक्षा परिणाम में देरी की वजह से कृषि विज्ञान विषय में अध्ययनरत विद्यार्थी राजस्थान यूनिवर्सिटी की प्रवेश प्रक्रिया से भी वंचित रह गए हैं। अन्य निजी शिक्षण महाविद्यालय में भी प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूर्ण रूप से बंद हो चुकी है। इस स्थिति में कृषि विज्ञान विषय का छात्र क्या करेगा? जेट परीक्षा 2 जून को सम्पन्न हुई थी। प्रतिवर्ष करीब एक माह में परिणाम व प्रवेश पूर्ण हो जाते हैं। लेकिन जेट परीक्षा 2024 को लगभग 2 माह का समय बीतने को है ,परन्तु अभी तक परिणाम जारी नहीं हुआ है।
इस मौके पर एक्सपर्ट एग्रो के निदेशक भगवान सहाय यादव, के.बी.वी.एम.स्कूल के निदेशक बंशीधर यादव, बासडी खुर्द सरपंच जगन्नाथ यादव, सुभाष यादव, घनश्याम शर्मा, मुकेश यादव, नरसी कुमावत, कमला यादव, रामदेव सिंह, राधेश्याम, मनोज अजमेरा सहित कई अभिभावक भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here