Home rajasthan डीजीपी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह का मुख्यमंत्री शर्मा और मंत्रियों ने...

डीजीपी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह का मुख्यमंत्री शर्मा और मंत्रियों ने किया स्वागत

0

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जयपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया। शाह जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय पुलिस महानिदेशक व महानिरीक्षक कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, सांसद सीपी जोशी, रामचरण बोहरा, मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, मदन दिलावर, अविनाश गहलोत, बाबूलाल खराड़ी, जोगाराम पटेल, सुरेश रावत, जोराराम कुमावत, कन्हैयालाल, सुमित गोदारा, महापौर सोम्या गुर्जर, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, अरूण चतुर्वेदी, पूर्व विधायक सतीश पूनियां, अशोक परनामी, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यूआर साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आनंद कुमार, जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ, जयपुर कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version