जयपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचे । शाह का जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत और डीजीपी यू आर साहू मौजूद रहे। अमित शाह जयपुर में आयोजित हो रही दो दिवसीय पुलिस महानिदेशक, निरीक्षक पुलिस कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।
