जावाल में तीन घरों पर चोरों ने ताले तोड़कर लाखों के सोने चांदी के जेवर चुराए

0
84
- Advertisement -

सिरोही जिले में चोरो के हौसले बुलंद

तीन घरों से कीमती जेवरात चुरा कर अज्ञात चोर हुए रफूचक़्क

सिरोही। ( तुषार पुरोहित 03 ब्यूरो चीफ )जिले में चोरो के हौसले बुलंद नजर आ रहें है…. चोरो के बढ़ रहें आंतक से लोग भी दहशत में है… बताया जा रहा है की जावाल नगरपालिका क्षेत्र के मेदावारी गली में बीती रात को अज्ञात चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए मूल्यवान जेवरात चुरा कर फरार हो गए…. चोरी की सूचना पर जावाल चौकी प्रभारी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जावाल निवासी वरदाराम पुरोहित ने रिपोर्ट सौंपकर बताया की शनिवार को अज्ञात चोरों ने मेरे घर के साथ पड़ोसी के घर के ताले तोड़ कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया…. उन्होंने बताया की मेरे घर की तिजोरी तोड़ कर उसमे रखे चांदी के करले की जोड़ी, सोने की अंगूठी व चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हुए। जबकि मेरे पड़ोस के साथ एक और मकान के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पड़ोसी कई अन्य जगह होने से उनके के आने के बाद ही पता लगेगा की उनके घर से क्या चोरी हुई हैं।…पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला सूची दर्ज करके… अज्ञात चोरो की तलाश में सीसी कैमरे को खंगाल कर जांच में पुलिस जुट चुकी है।

- Advertisement -
Previous articleकुएं में गिरने से युवक की मौत
Next articleमारोठ में भी सुनी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here