जालोर घटना के आरोपियों को मिले कड़ी सजा पूनिया

0
113
- Advertisement -

जालौर। जिले के सुराणा गांव में मेघवाल की शिक्षक द्वारा पिटाई से मौत हो गई । इस घटना को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह समाज और शासन के सामने भी एक यक्ष प्रश्न खड़ा करता है ,इतने वर्षों बाद भी राजस्थान जिस खूबी के लिए जाना जाता है, वह सद्भाव ,एकता ,समरसता और भाईचारा मुझे लगता है उस पर किसी की नजर लगी है। शासन को इतना जरूर बताना चाहूंगा कि पिछले 3 वर्ष में एक के बाद एक जिस तरह की घटनाएं हुई है प्रदेश क की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हुआ है I पूनिया ने कहा कि यह संघटना समाज की आंखे बोलती है क्योंकि मुझे लगता है कि सब की एकता से, सुंदरता से ,भाईचारा से ,समाज बनता है । इस विकृति से लड़ने के लिए क्योंकि जिस तरीके की घटनाएं लगातार हो रही है, वह सोचने पर मजबूर करती है । हम आजादी के 75 साल मना रहे हैं। जिस तरीके सामाजिक भेदभाव हो रहा है, जातिवाद से ऊपर उठकर सामाजिक सद्भाव के लिए काम करना ही होगा । आरोपियों को कड़ी सजा मिले और मृतक बच्चे के परिजनों को न्याय मिले उन्हें उचित मुआवजा मिले

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here