Home rajasthan जाट बहरोड़ में शिव कावड़ शिविर का शुभारंभ

जाट बहरोड़ में शिव कावड़ शिविर का शुभारंभ

0

नीमराना ( सुनील मेघवाल वरिष्ठ संवाददाता)


शाहजहांपुर बर्ड़ोद मार्ग पर जाट बहरोड के 33/11केवी सब स्टेशन पर स्थित शिवालय पर शिव कावड़ सेवा समिति के तत्वावधान में सरपंच सुरेंद्र चौधरी एवं उपसरपंच साधूराम के मुख्य आतिथ्य में आज रविवार को शिविर का शुभारंभ हुआ।महंत प्रवीण तक्षक एवं ओमप्रकाश शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर शिव भगवान के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया।समाजसेवी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने बताया कि शिव कावड़ सेवा समिति द्वारा सभी के सहयोग से 1997 से कोरोना काल को छोड़कर लगातार शिव भक्तों की सेवा की जा रही है। इस दौरान दलीप सिंह,चिमन चौधरी,अनिल मुद्गल,सुरेन्द्र तक्षक,राजू कुल्डाराम,कर्म चौधरी,बोदन चौधरी,शम्मी चौधरी,राधे,रणसिंह सहित कावड़ सेवा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version