मांडलगढ़। राजस्थान सरकार के द्वारा की जा रही मनमानी व जहाजपुर पंचायत समिति प्रधान सीता देवी गुजर को गेर सवेधानिक रूप हटाने, राजस्थान में अघोषित बिजली कटौती, माण्डलगढ़ विधानसभा में बढ़ती जा रही चोरी की घटनाएं, माण्डलगढ़ क्षेत्र में पुलिसकर्मियों का स्टाफ़ उपलब्ध न होना सहित अन्य मांगों को लेकर आज शुक्रवार को माण्डलगढ़ उपखंड अधिकारी अजितसिंह राठौड़ को ज्ञापन दिया गया ।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भुपेंद्र सिंह पुरावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रफ़ीक टाँक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ज़फ़र टाँक, नगर अध्यक्ष रसीद आसाम, किसान मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष मूनीर लोहार ,कय्यूम लुहार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
