जल भराव और खारे पानी की समस्या को लेकर हिंडौन के व्यापारी जयपुर रवाना

0
147
- Advertisement -

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में सरकार के सामने रखेंगे मामला

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क नेटवर्क

जयपुर । (नवीन शर्मा) हिन्डौन सिटी लगभग 30 बरसों से बनी शहर की पुरानी बड़ी समस्या खारी नाला जो कि आज़ से 27 दिन पहले आई त्रासदी आपदा से हर एक जन के लिए खून के आंसू बहाने को मजबूर कर गई जिसके चलते ज़िले का प्रशासन ही नहीं बल्कि सरकारी तंत्र को भी सोचने पर बाध्य कर दिया कि समस्या का समाधान कैसे करें।
इसी को लेकर सरकार को करोड़ों रुपए का टैक्स दे रहें हिन्डौन सिटी के व्यापारियों का दुःख भी झलक पड़ा और सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा एवं गृह राज्य मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म शहर के हालातों का भी जायजा लेने पहुंचे, लोगों के बीच उनकी समस्याओं को सुना मगर स्थिती जस की तस रही।
नतीजतन अब थोड़ी सी भी बारिश होते ही लोगों की चिंताएं बढ़ जाती हैं।
स्थानीय प्रशासन और मशीनरी लगातार बारिश के पानी को निकालने का प्रयास करती नज़र आयी लेकिन स्थिति सुधरने से अधिक बिगड़ती जा रही है।
और अब वही खारी नाला लोगों की मौत का कारण बन रहा है जहां पिछले दिनों एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर लाशें मिली इससे पुलिस व प्रशासन ही नहीं आमजन भी स्तब्ध है।

आज हिन्डौन सिटी से व्यापारी व दुकानदार दो बसें भरकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के समक्ष खारी नाले के स्थाई समाधान व अपनी समस्याओं के समाधान हेतु मिलने गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर समस्या का स्थाई हल नहीं निकला तो उग्र आंदोलन भी करेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here