जल जल भराव से परेशान स्थानीय लोगों ने किया पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव

0
94
- Advertisement -

फुलेरा। ( हेमंत शर्मा वरिष्ठ संवाददाता )खबर जयपुर के फुलेरा से है जहाँ निकटवर्ती काचरोदा रेलवे फाटक पर करीब 7 वर्ष पूर्व शुरू हुए ROB के चलते रेलवे फाटक से आनंदपुरी बालाजी रोड तक बायपास सड़क का निर्माण PWD विभाग द्वारा किया गया था,लेकिन राजनीतिक उठा पटक के चलते आज तक ROB का निर्माण नही हो सका,जिसके चलते बायपास रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है व आनंदपुरी के आसपास रोड पर करीब दो-दो फीट के गड्ढे पड़ चुके हैं,वहीं करीब दो से तीन फीट पानी रोड पर भर जाने से वो पानी भी घरों में घुस जाता है, दिनभर हुई तेज बारिश से आसपास के घरों में पानी घुसने से लोग दहशत में जी रहे है ।

आनंदपुरी के इस रास्ते पर भरे बरसाती पानी निकासी व बायपास सड़क को सही करने के स्थाई समाधान के लिए गुस्साए ग्रामवासियो ने स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि महेश कुमावत व पूर्व एमपीएस टिकमचंद नागा के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव किया,जहां कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंप कर जल्द समाधान की मांग की ।
वही कनिष्ठ अभियंता श्रीराम मीणा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि AEN साहब के आते ही मौका देखकर जल्द समाधान कर दिया जायेगा ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here