जयपुर में जुटेंगे 700 से ज्यादा कार्डियोलॉजिस्ट

0
74
- Advertisement -

जयपुर। दुनिया में होने वाली मौतों में सबसे बड़ा कारण कार्डियोवैस्कुलर डिजीज है। दुनिया में अकेले इस बीमारी से हर साल 1.70 करोड़ लोगों की मौत होती है इसीलिए इनके इलाज के साथ साथ बचाव पर भी ध्यान दिया जा रहा है। हृदय रोगों के बचाव पर चर्चा करने के लिए जयपुर में कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया की राजस्थान शाखा की ओर से  30 सितंबर और 01 अक्टूबर को 5 वी नेशनल कॉन्फ्रेंस  सीएसआई कार्डियक प्रिवेंट 2023′ आयोजित की जा रही है। जिसमें अलग-अलग राज्यों से 700 से अधिक कार्डियोलॉजिस्ट शामिल होंगे। बुधवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज में हुई प्रेस वार्ता में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव बगरहट्टा ने कहा कि विभिन्न सत्रों में हृदय रोगों से संबंधित नए शोधों पर पत्रवाचन, स्ट्रक्चरल हार्ट डिजीज, हार्ट फैलियर, कोलेस्ट्रोल रिस्क, रूमेटिक हार्ट डिजीज, सीएडी, आरएचडी, अरद्मिया आदि पर व्याख्यान होंगे। 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here