जयपुर। जयपुर राजघराने की पूर्व राजमाता पद्मिनी देवी आज बाथरूम में फिसलने से घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाथरूम में फिसलने के कारण पत्नी देवी का कंधा फैक्चर हो गया जिन्हें इलाज के लिए जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित इंटरनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
इटर्नल हॉस्पिटल के जॉइंट रिप्लेसमेंट एंड ऑर्थोपेडिक विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव भार्गव के अंडर उनका इलाज चल रहा है। डॉ. राजीव ने बताया कि राजमाता पद्मिनी देवी के कोहनी के ऊपर कंधे तक जाने वाली हड्डी फ्यूमरस बोन में कंधे के पास से फ्रेक्चर आया है। इसकी गुरुवार को सर्जरी प्लान को गई है। उनकी सभी आवश्यक जांचें की गई हैं जो बिल्कुल ठीक हैं। इससे पहले भी उनका हार्ट से जुड़ा इलाज इटर्नल हॉस्पिटल के ही सीनियर इंटरवेंशन कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संजीव शर्मा की देखरेख में चल रहा है।













































