जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिवाली कार्निवल शुरू

0
98
- Advertisement -

जयपुर । लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिवाली कार्निवल शुरू हो गया है। दिवाली के इस उत्साह को और मनोरंजक बनाने हेतु जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए 20 दिनों का एक कार्निवल 12 अक्टूबर से शुरू होकर 22 अक्टूबर तक चलेगा। कार्निवल में पैसेंजर गेमिंग एक्टिविटीज में भाग ले सकेंगे। उन्हें उपहार डिस्काउंट कूपन और गिफ्ट वाउचर जितने का भी अवसर मिलेगा ।

दिवाली के अवसर पर एयरपोर्ट में कई प्रकार के डेकोरेशन और आर्ट वर्क स्थापित किया गया है। यह सभी डेकोरेशन डिपार्चर एंड अराइवल एरिया में किए गए हैं ।इस दौरान एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए हर घंटे कोई ना कोई कांटेक्ट आयोजित किया जाएगा । जीतने वाले प्रतिभागी को विभिन्न उपहारों, डिस्काउंट कूपन और वाउचर से नवाजा जाएगा। सभी डिस्काउंट कूपंस फॉर वाउचर्स को एयरपोर्ट पर 48 विभिन्न रिटेल सर्विसेज स्टोर्स पर भुनाया जा सकता है।

सेल्फी जोन पर पैसेंजर अपनी सेल्फी ले सकेंगे । सेल्फी कंटेस्ट के विजेताओं को भी उपहार दिए जाएंगे। स्पाइन इन द व्हील भी एक अलग प्रकार का कांटेक्ट होगा। जिसे हर घंटे संचालित किया जाएगा। इसमें पैसेंजर को व्हील को घुमाना होगा । विजेताओं को यहां भी पुरस्कार दिए जाएंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here