जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

0
79
- Advertisement -

बूंदी ,केशवराय पाटन। (लोकेश रिपोर्टर ) नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा कस्बे में अघोषित विद्युत कटौती व अन्य जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद भूतिया की अगवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल, पूर्व पार्षद जफर शरीफ ,पार्षद मोइनुद्दीन, जाकिर हुसैन, देव किसन मीणा मौजूद रहे। वहीं उपखंड अधिकारी दीपक महावर ने ज्ञापन लिया । इस अवसर पर कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए सी आई देवेश भारद्वाज सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here