- Advertisement -

सुमेरपुर । राजस्थान जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर 8 सितंबर को सुमेरपुर में जनसुनवाई करेंगे । विकास अधिकारी सोहन लाल डारा ने बताया कि पंचायत समिति सभागार में उपखंड अधिकारी के सानिध्य में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें पुखराज पाराशर मौजूद रहेंगे। सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करेंगे साथ ही इस दौरान बनने वाले शिकवा शिकायतों का भी निराकरण कराने का काम करेंगे । इस संदर्भ में विकास अधिकारी ने सभी सरपंचों पंचायत समिति, जिला परिषद सदस्यों को पत्र भेजकर अपने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संबंधित परिवार पर प्रार्थना पत्र जनसुनवाई में प्रस्तुत करने की अपील की है। जिससे मंत्री की मौजूदगी में अधिकारिक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जा सके।
- Advertisement -


















































