जनता जल योजना के कार्मिकों को नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

0
87
- Advertisement -


कार्मिकों ने कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन

गंगापुर सिटी । (बनी सिंह मीना संवाददाता ) जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पीएचईडी से जुड़ी जनता जल योजना के कार्मिकों ने शुक्रवार को नियमित करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर डॉ. गौरव सैनी को ज्ञापन सौंपा है।


जिलाध्यक्ष रामदयाल सैनी ने बताया कि पीएचईडी द्वारा संचालित जनता जल योजना में दीर्घ समय से कार्यरत एवं जलदाय विभाग के स्थायी पंप चालक के समान कार्य कर रहे है। कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं करने एवं समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं देने व बिना कार्य सीमा निर्धारित करें, अधिक समय तक कार्य कराने और किसी भी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं देकर सरकार पिछले काफी समय से उनके साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से वे नियमित करने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि एक जुलाई 2024 को संघर्ष समिति को सचिवालय जयपुर में मंत्री कन्हैयालाल द्वारा मांगों को पूरा करने के लिए आश्वस्त किया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और बजट सत्र में भी संघर्ष समिति से जुड़े कार्मिकों को निराशा हाथ लगी। इससे परेशान होकर जनता जल कर्मचारी संघ द्वारा गठित समिति लगातार संघर्ष कर रही है, लेकिन सरकार मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here