प्रशासन के समझाइ बाद नीचे उतरे कार्यकर्ता
काफी समझाइश के बाद कार्यकर्ता उतरे निचे
सिरोही तुषार पुरोहित ब्यूरो चीफ जिले के शिवगंज शहर के सब्जी मंडी के स्थित स्वामी विवेकानंद गार्डन में लगी जलदाय विभाग की 20 फिट उच्ची पानी की टंकी पर NSUI के दर्जन पर कार्य करता छात्र संघ चुनाव को बहाल करते हुए पुनः करवाने की मांग को लेकर कार्यकर्ता पानी की टंकी पर चढ़ गए…कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर थामे गले में दुपट्टा लगाकर पानी की टंकी पर चढ़ कर जमकर प्रदर्शन करते हुए नजर आए..NSUI के कार्यकर्ता देर रात चुप चाप पानी की टंकी पर चढ़ गए और सुबह जब लोग गार्डन की तरफ आए तो लोगों ने देखा कि कुछ युवक पानी की टँकी पर जमकर नारेबाजी कर रहे थे, तो मौजूद लोगों ने शिवगंज पुलिस को सूचना दी जिसपर पुलिस मौके पहुंची और एनएसयूआई की कार्यकर्ताओं से समझाइश करने लगी, वहीं सूचना पर जलदाय विभाग के अधिकारी भी मौके पहुंचे और इन सबसे पानी की टंकी से नीचे उतरने की बात कहते हुए समझाइश करने लगे…काफी समझाइश के बाद यह लोग नीचे उतरे इन सभी कार्यकर्ताओं का कहना है मुख्यमंत्री छात्र संघ चुनाव पुनः शुरू करे ताकि छात्र हित को लेकर महाविद्यालय में अच्छे कार्य हो सके…और यही से राजनैतिक सफर भी शुरू होता है जिसको लेकर इन छात्रों की मांग थी कि छात्र संघ चुनाव फिर बहाल करे।
