छात्र संघ चुनाव की तिथि जल्द घोषित करने की मांग

0
108
- Advertisement -

सवांददाता- मनीष पारीक
लोकेशन नावां सिटी
जिला डीडवान

एसडीएम को सौपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

डीडवाना., नावां सिटी। (मनीष पारीक वरिष्ठ संवाददाता) प्रदेश में छात्र चुनाव की तिथि जल्द घोषित करने को लेकर छात्र लगातार ज्ञापनों के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल से मांग कर रहे। प्रदेश में छात्र चुनाव की तिथि जल्द जारी करने की छात्र संघ पुरजोर मांग कर रहा है। शुक्रवार को श्रीमती रुक्मणी देवी रामदेव लढा महाविधालय के छात्रों ने छात्र संघ चुनाव की तिथि जल्द घोषित करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम विश्वामित्र मीणा को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के समय मे जब छात्र संघ चुनाव स्थगित किए थे और तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने चुनाव करवाने का वादा किया था लेकिन अब वे अपने वादे से मुकर गए है। छात्र संघ चुनाव के माध्यम से छात्र अपना प्रतिनिधि लोकतांत्रिक रूप से चुनते हैं और इस माध्यम से वह अपनी कॉलेज महाविद्यालय, विश्वविद्यालय की समस्याओं को उचित प्लेटफार्म पर रख सकते हैं । छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार को जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव की तिथि जारी करने के आदेश करने चाहिए जिससे छात्रों को आंदोलन की राह पर नहीं चलना पड़े। इस दौरान रामनिवास काँटवा, पूर्व अध्यक्ष अमर चन्द,गणपत अडदा,मोहित चौधरी, कमल,हर्षित,किशोर गुर्जर, अजय,विकाश लौरा,सुरेंद्र खोखर, आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here