Home rajasthan चुनावी ड्यूटी के दौरान भी नहीं भूले कर्तव्य -डॉक्टर हर सहाय मीना

चुनावी ड्यूटी के दौरान भी नहीं भूले कर्तव्य -डॉक्टर हर सहाय मीना

0

केरल/कालीकट । राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉक्टर हर सहाय मीणा चुनावी ड्यूटी पर केरल के कालीकट में है। लेकिन चुनाव ड्यूटी पर रहने के बावजूद वह अपने कर्तव्य को नहीं भूले, दरअसल डॉक्टर हर सहाय मीणा और उनके परिवार के लोग श्री लक्ष्मी नारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट कानडियावाला एवं टीएसएस के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़ी संख्या में पेड़ लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं । लेकिन वह चुनावी ड्यूटी पर केरल प्रवास पर होने के कारण जयपुर में इस कार्यक्रम को नहीं कर सके, तो उन्होंने केरल के कालीकट स्थित सर्किट हाउस में ही पेड़ लगाकर लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाने के लिए आह्वान किया । उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण दिवस है। आज के दिन हमें पर्यावरण के लिए हमारे दायित्व के प्रति जागरूक होना चाहिए एवं अन्य सभी को भी जागरूक करना चाहिए । सबको कोशिश करके एक-एक पेड़ आज के दिन जरूर लगाना चाहिए और उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।

Previous articleचंद्रशेखर आजाद नगीना सीट से जीते
Next articleएनडीए की हैट्रिक, इंडिया ने भी जीता दिल
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version