Home rajasthan घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

0

माउंट आबू उपखंड तुषार पुरोहित ब्यूरो चीफ क्षेत्र के देलदर तहसील अधीन आदिवासी बाहुल्य भाखर क्षेत्र के पाबा के मारगे-पीपला से गोपालाबेडा तक जर्जर हालत में डामरीकरण सड़क थी….जिसका नवनिर्माण डामरीकरण सड़क कार्य फिलहाल जारी है…ग्रामीणों द्वारा घटिया सड़क निर्माण का आरोप लगाते हुए बताया की डामरीकरण सड़क निर्माण में जिम्मेदार ठेकेदार द्वारा घटिया सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है….ज़ब संबंधित ठेकेदार को ग्रामीणों ने कहां घटिया डामरीकरण सड़क का निर्माण हो रहा तब.. इस पर ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों को संतुष्ट जवाब नहीं दिया गया। यह दावा ग्रामीणों का है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है…। ग्रामीणों नें जिला कलेक्टर से घटिया सड़क निर्माण कार्य को रोकने और संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग करते हुए ब्लैक लिस्टेड करने का आग्रह किया है…..।ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय अधिकारी समय पर ध्यान देवे नहीं तों मजबून ग्रामीणों को इसका विरोध करते हुए आंदोलन करना पड़ेगा…। डामरीकरण सड़क निर्माण का सही कार्य करवाने की मांग ग्रामीण कर रहें है…। यदि जिम्मेदार अधिकारी इस पर संज्ञान लेकर उच्च स्तरीय जांच पड़ताल करें तों कई गंभीर अनियमिता उजागर हो सकती है.. अभी से यह तस्वीरे सड़क की हालत बयां कर रहीं है तों मानो आगे यह सड़क कब तक टिक पायेगी यह बड़ा सवाल है… इस तरह सरकारी धन का दुरूपयोग कहा तक उचित है..?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version