Home rajasthan ग्राम पंचायत बसई में विशाल जनसभा का आयोजन

ग्राम पंचायत बसई में विशाल जनसभा का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कोटपूतली-। (महेश सैनी वरिष्ठ संवाददाता ) निकटवर्ती ग्राम पंचायत बसई में सरपंच कविता सतवीर मीणा द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि विधायक हंसराज पटेल, डॉ. गौरीशंकर शर्मा, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हेमंत जकड़ी, प्रधान प्रतिनिधि इंद्राज रावत समेत गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। भाजपा नेता सतवीर मीणा ने सभी अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।
विधायक हंसराज पटेल ने कस्टोडियन भूमि का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन दिया और ग्राम पंचायत बसई के विकास कार्यों के लिए 40 लाख रुपये की घोषणा की। सरपंच कविता सतवीर मीणा ने सभा में पहुंचे लोगों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन ओमकार सूबेदार ने किया। गायक कलाकार राव इंद्रजीत सिंह यादव और मन्नू तंवर ने कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति दी।
समारोह में जयपाल सिंह मीणा, मेहर सिंह आर्य, पूर्व सरपंच प्रकाश, उप सरपंच कमलेश चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version