ग्रामीणों ने पशुधन सहायक नारायण मीणा का किया सम्मान

0
65
- Advertisement -

सुमेरपुर (अरविंद जोशी) 15 अगस्त को स्थानीय लोगों ने पशु चिकित्सक नारायण मीणा का सम्मान किया।तखतगढ़ कस्बे के पशु चिकित्सालय में पिछले कई वर्षों से सेवा दे पशुधन सहायक नारायण मीणा का स्वतंत्रता दिवस पर कस्बे के व्यापारीगण एवं नगर वासियों ने पशु चिकित्सालय पहुंचकर माला साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। मीणा पिछले लंबे समय से पशु चिकित्सालय में सेवा दे रहे हैं। नगर वासियों ने बताया नारायण लाल मीणा हर वक्त गौ माता बीमार होने पर फोन करने पर तुरंत प्रभाव से उनका इलाज करने लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में लंपी वायरस का कहर नगर में गोवंश पर फैला हुआ है। पशु चिकित्सालय में लंबे समय से डॉक्टर नहीं होने के बाद भी पशुधन सहायक नारायण मीणा सराहनीय सेवा दे रहे हैं। समाजसेवी भरत सोनी ने कहा नारायण लाल मीणा की लंबे समय से नगर में पशुओं के इलाज करने में सराहनीय काम है। वर्तमान में लंपी बीमारी का कहर नगर में देखने को मिल रहा है ऐसे में मीणा ज्यादा से ज्यादा गोवंश का इलाज कर उसको बचाने में लगे हुए हैं। नगर वासियों ने गौ माता की तस्वीर भी भेंट की हैं।

मीणा ने बताया नगर पालिका प्रशासन द्वारा आज 50 हजार की दवा भेजी गई है। उसके लिए पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत वह अधिशासी अधिकारी मदनलाल तेजी का आभार व्यक्त भी किया है।हिंदू जागरण मंच तखतगढ़ एवं गौ रक्षक एवं गौ भक्तों ने तखतगढ़ के पशु सहायक धन नारायण लाल का साफा व माला व चांदी का मेडल पहनाकर सम्मान किया समाजसेवी भरत सोनी, रमेश माली, राम सिंह ,जोग सिंह, जितेंद्र शर्मा, हसमुख माली ,अर्जुन देवासी, लतेश मालवीय ,जगदीश रावल ,शैतान सिंह ,भूपेंद्र सिंह, रवि दमामी, सतपाल देवासी मनीष राठौड़ कैलाश सोलंकी सरवन माली निलेश सोनी परवीन सुथार अल्पेश माली गणपत माली अशोक सोलंकी समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here