गौ सेवक कैलाश शर्मा के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

0
168
- Advertisement -

बस्सी। महेश शर्मा संवाददाता गौ सेवक समाजसेवी कैलाश शर्मा के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर, आंखों की जांच व ऑपरेशन संपूर्ण हेल्थ चेक अप का आयोजन किया गया।

बस्सी क्षेत्र के बेनाडा, सिद्ध पीठ धाम हरियाणा ब्राह्मण समाज धर्मशाला में रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक,गौ सेवक समाजसेवी कैलाश शर्मा के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर आँखो की जाँच व आपरेशन सम्पूर्ण हैल्थ चैक-अप
में बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया।

शिविर में मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा,पूर्व विधायक शंकर लाल शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरदीचंद शर्मा, जयपुर डेयरी डायरेक्टर रामनारायण कांजला, बाबूलाल टीलावाला, पार्षद विनोद सन्नी शर्मा, पार्षद मुकेश काका सहीत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि लोगों ने कैलाश शर्मा का माला साफा पहनाकर स्वागत किया।
वही रक्तदान करने वालों को अतिथि द्वारा हेलमेट टीशर्ट प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कैलाश शर्मा ने कहा हजारों यूनिट रक्त एकत्रित कर एसएमएस अस्पताल भेजा जाएगा। जिससे इसे जरूरतमंद को लाभ मिलेगा ताकि समय आने पर उसका जीवन बच सके।
बस्सी के श्री सिद्धपीठ बैनाड़ा धाम पर आयोजित हुआ विशाल रक्तदान कार्यक्रम इस मौके पर काफी उत्साह दिखाई दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here