Home crime गौतस्करों और पुलिस में मुठभेड, गोली लगने से एक की मौत, दूसरे...

गौतस्करों और पुलिस में मुठभेड, गोली लगने से एक की मौत, दूसरे को दबोचा

0

डीग ।( मुकेश सैनी वरिष्ठ संवाददाता )जिले से खबर गौतस्करों और पुलिस में मुठभेड़ का मामला सामने आया है ।पुलिस को देखकर गौ तस्करों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग की ,जवाबी कार्यवाही में एक संदिग्ध युवक की गोली लगने से मौत हो गई । वह गौ तस्कर बताया जा रहा है । मृतक डीग थाना क्षेत्र के गांव सोनगांव का रहने वाला संदीप कुमार था। पुलिस द्वारा अन्य गै तस्कर के पकड़े जाने की सूचना है । पुलिस ने गोवंश से लगी हुई एक गाड़ी भी जप्त की है । एक गौ तस्कर को भी गिरफ्तार किया है ।संदिग्ध युवक जिसकी गोली लगने से मौत हुई है वह डीग थाना क्षेत्र के सोनगांव का निवासी था। घटना के बाद रेंज आईजी राहुल प्रकाश,डीग एसपी राजेश मीणा पहुंचे कुम्हेर। घटनाक्रम कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव पिचूमर की बताई जा रही है।


NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version