गोलूवाला हनुमानगढ़। (जसविंदर सिंह वरिष्ठ संवाददाता) के दो एचडीपी रोड पर एक फर्नीचर फैक्ट्री में आज रविवार को आग लग गई। आज की चपेट में आने से तीन लोग जुलूस गए जिनमें से एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है।झुलसा हुए तीनों पीड़ितों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में हवन करते समय पास में पड़े ज्वलनशील केमिकल पदार्थ में आग लगने के कारण हादसा हुआ बताया जा रहा है। सूचना पर गोलूवाला पुलिस मौके पर पहुंची पीलीबंगा एवं हनुमानगढ़ से की दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंच पर आग पर काबू पाया। गोलूवाला SHO रमेश पन्नू अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद थे।
