विधायक गोपाल शर्मा ने मंदिर के सामुदायिक भवन मैं निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

0
141
- Advertisement -

जयपुर रविवार। श्री राधाकृष्ण मंदिर, वार्ड न. 33, सुभाष कॉलोनी, शास्त्री नगर, जयपुर में मुख्य अतिथि सिविल लाइन्स विधायक गोपाल शर्मा के कर कमलों द्वारा विधायक कोटे से 20 लाख मंदिर के सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य के लिए एवं 25 लाख रुपए सुभाष कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि महापौर मुनेश गुर्जर, नगर निगम हेरिटेज, भाजपा नेता आलोक पारीक भी उपस्थित रहे। पारीक ने बताया की इस निर्माण कार्य के लिए विधायक के अथक प्रयासों से उन्होंने पूर्व में भी विधायक कोटे से मंदिर के निर्माण का कार्य करवाया था, और अभी हाल ही में मंदिर मैं मंदिर के गर्भ गृह के मुख्य द्वार का जीर्णोद्वार भामाशाओं के आर्थिक सहयोग से पूर्ण करवाया। , इस अवसर पर सिविल लाइन्स विधानसभा विधायक गोपाल शर्मा, महापौर मुनेश गुर्जर, नगर निगम हेरिटेज एवं सभी कॉलोनी वासियों ने आलोक पारीक द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए पारीक का आभार जताया, उनकी प्रशंशा की और उनका उनको धन्यवाद् दिया। इस कार्यक्रम मैं काफी संख्या मैं भाजपा के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंदिर महंत पंडित गोविंद शर्मा ने विधायक गोपाल शर्मा को माला और दुपट्टा उड़ा कर स्वागत किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here