- Advertisement -

बीकानेर ।बीकानेर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि तीन बदमाशों ने जेएनवी सी इलाके में घर में घुसकर गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर ₹8000000 की रंगदारी मांगी। बदमाशों ने घर पर मौजूद महिलाओं से रोहित गोदारा की बात भी कराई और पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी।
रंगदारी नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी
बदमाशों ने महिलाओं को 8000000 रुपए नहीं देने पर बच्चों का किडनैप करने और जान से मारने की धमकी दी है । ऐसे में घबराए हुए परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।लेकिन बदमाशों के घर में घुसकर 8000000 रुपए मांगने की और फोन पर गैंगस्टर रोहित गोदारा से बात कराने से घर की महिलाएं घबराई हुई है और उन्होंने सुरक्षा की मांग की है।
- Advertisement -














































