Home crime गैंगवार में गोली लगने से महेंद्र मीणा की मौत

गैंगवार में गोली लगने से महेंद्र मीणा की मौत

0

जयपुर । राजस्थानी जयपुर के प्रतापनगर थाना इलाके में कोई गैंगवार में गोली लगने से महेंद्र मीणा की दर्दनाक मौत हो गई वही उसके अन्य साथी भी घायल हो गए। डीसीपी ईस्ट राजीव प्रचार ने बताया कि घटना गोदावरी अपार्टमेंट के पास हुई ,यहां थार में सवार होकर आये आध दर्जन बदमाशों ने चाय की थड़ी पर बैठे महेंद्र मीणा उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से महेन्द गंभीर रूप से घायल हो गया ,इलाज के दौरान महेंद्र मीणा की मौत हो गई । पुलिस ने बताया कि महेंद्र मीणा और विनीत मेडी के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी और दोनों एक दूसरे पर कातिलाना हमला कर चुके थे। महेंद्र मीणा अपराधिक किस्म का व्यक्ति था और दोनों के बीच किसी मामले को लेकर रंजिश चल रही थी। कुछ दिनों पूर्व भी एक दूसरे पर हमला कर चुके हैं । पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है । बदमाश अपनी थार कार ही मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है स्पेशल टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है ।


NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version