Home latest एम्स जोधपुर का 5वाँ दीक्षांत समारोह1189 स्नातकों को दी गईं उपाधियाँ

एम्स जोधपुर का 5वाँ दीक्षांत समारोह1189 स्नातकों को दी गईं उपाधियाँ

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर का 5वाँ दीक्षांत समारोह रविवार को अत्यंत गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री  अनुप्रिया पटेल ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के 1189 विद्यार्थियों को उपाधियाँ तथा 25 मेधावी छात्रों को पदक प्रदान किए।

समारोह के दौरान कार्यकारी निदेशक डॉ. गोवर्धन दत्त पुरी और अध्यक्ष डॉ. तेजस मधुसूदन पटेल ने युवा डॉक्टरों को संवेदनशीलता, समर्पण और सेवा भाव के साथ मरीजों का इलाज करने का मूलमंत्र दिया।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री  अनुप्रिया पटेल मुख्य अतिथि

दीक्षांत समारोह के बाद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एम्स जोधपुर की सराहना करते हुए इसे देश के शीर्ष 10 चिकित्सा संस्थानों में से एक बताया। डॉ. अनिरुद्ध बत्रा ने एमबीबीएस में रिकॉर्ड 19 गोल्ड मेडल, प्रेसिडेंट्स मेडल और सर्वश्रेष्ठ इंटर्न का पुरस्कार हासिल किया। वे INI-CET में ऑल इंडिया रैंक 14 लाकर वर्तमान में PGI चंडीगढ़ से MD कर रहे हैं।

डॉ. अनिरुद्ध बत्रा ने एमबीबीएस में रिकॉर्ड 19 गोल्ड मेडल

डॉ. पृथ्वी नामदेव खोटेगार को जनरल सर्जरी में गोल्ड मेडल मिला, जो आगे सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल करेंगी।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version