Home rajasthan गुलाब जी चाय वाले की स्मृति में रक्तदान

गुलाब जी चाय वाले की स्मृति में रक्तदान

0

जयपुर। एमआई रोड स्थित गणपति प्लाजा में समाजसेवी, गरीबों के मसीहा जयपुर के गुलाब जी चाय वाले के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय गुलाब सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिवपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रथम बार रक्त शिविर में 151 रक्त वीरों ने रक्तदान दिया। इस अवसर पर राजपूत सभा जयपुर महानगर के अध्यक्ष व दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ , बजरंग सिंह शेखावत ए सी पी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रेम सिंह बनवासा, नरेंद्र सिंह शेखावत चेयरमैन नगर निगम ,पार्षद रणवीर सिंह राजावत,स्व. गुलाब सिंह की धर्मपत्नी अच्छन कवर, पुत्र शिवपाल सिंह, पुत्र वधू हेमकवर, प्रेम सिंह बनवासा, दीपेंद्र सिंह चंद्रावत, नानू सिंह राठौड़ सीए, महेंद्र सिंह राजावत, डॉक्टर विनीत शर्मा आदि अतिथि गणों की उपस्थिति में चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा रक्त दाताओं को हेलमेट व प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। ब्लड कैंप में ओंकार सिंह डावरा द्वारा 40 वी बार रक्तदान किया।रेड ड्रॉप ब्लड सेंटर टीम द्वारा ब्लड शिविर में सेवाएं दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version