गुर्जर भारत जोड़ो यात्रा का नहीं करेंगे विरोध, सभी मांगें मंजूर बैंसला

0
134
- Advertisement -

जयपुर । गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति और सरकार के बीच आखिरकार 4 दिन लगातार चली वार्ता के दौर के बाद आज अधिकांश मांगों पर सहमति होने के बाद समझौता हो गया। साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री अशोक चांदना और संघर्ष समिति के नेता विजय बैंसला ने समझौते पर सहमति जताई। अशोक चावला ने कहा कि जल्दी ही बैकलॉग का नियम लागू कर आने वाली भर्तियों में लाभ दिया जाएगा ।कंप्यूटर भर्ती में खाली रहे पदों पर भर्ती होगी। sc-st की तर्ज पर एमबीसी को भी सुविधा दी जाएगी । रीट 233 ,नर्सिंग भर्ती के लिए हाई पावर कमेटी का गठन होगा । एक माह में कमेटी इस समस्या का समाधान करेगी। पुराने केसेस का भी समाधान होगा। छात्रवृत्ति का भी होगा समाधान। sc-st की तर्ज पर एमबीसी छात्रों को भी एमबीबीएस ट्यूशन फीस मैं राहत मिलेगी । चांदना ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सफल होगी। राहुल गांधी नफरत खत्म करने की बात कर रहे हैं, सभी से सहयोग करेंगे। संघर्ष समिति के नेता विजय फैसला ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मंत्री अशोक चांदना का समझौता लागू करने के लिए आभार जताया। कहा पहली बार राजस्थान में बैकलॉग कानून लागू होगा। यह एमबीसी समाज के लिए अच्छा फैसला होगा । हमारा संघर्ष किसी एक के लिए नहीं आने वाली पीढ़ी के लिए है समय बद्ध तरीके से समाधान को 60 दिन में करीब 80 भेज दी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया गया है जिस पर गुर्जर समाज और आरक्षण संघर्ष समिति सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करती है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here