गाड़िया लौहार बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी

0
138
- Advertisement -

जयपुर। राजस्थान में पहली बार अलग-अलग जातियों के उत्थान के लिए बोर्ड का गठन हो रहा है। अब तक विप्र कल्याण बोर्ड ,देव कल्याण , समाज कल्याण बोर्ड, एससी आयोग, एसटी ,ओबीसी आयोग, चर्म शिल्प, हस्तशिल्प आयोग, वेश्य आयोग, किसान आयोग, श्रम आयोग सहित तमाम तरह के आयोगों का गठन किया जा चुका है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गाड़िया लोहारों के उत्थान के लिए देश में पहली बार राजस्थान राज्य गाड़िया लौहार कल्याण बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है । यह बोर्ड गाड़िया लोहार समाज के विकास एवं कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित करेगा अलग-अलग विभागों से समन्वय स्थापित किया जाएगा मुख्यमंत्री द्वारा गठित सपोर्ट में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और 5 सदस्य सहित कुल 7 सदस्य होंगे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग इस बोर्ड का प्रशासनिक विभाग होगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here