Home rajasthan गाजे बाजे के साथ खाटूश्याम शोभायात्रा रवाना

गाजे बाजे के साथ खाटूश्याम शोभायात्रा रवाना

0

मित्रपुर,सवाई माधोपुर। (नरेन्द्र सिंह राजावत)मित्रपुरा. श्री श्याम मित्र मण्डल परिवार मित्रपुरा के तत्वावधान में खाटूधाम की 12वीं पदयात्रा मंगलवार को प्रात: 8 बजे श्री सीतारामजी मंदिर से गाजे-बाजे से रवाना हुई। शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष चल रहे थे। जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु खाटूश्याम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पदयात्रा के साथ सजाई गई दिव्य झांकी के आगे श्रद्धालु झूमते नजर आए।

पिंटू गोयल ने बताया कि पद यात्रा चाकसू, सांगानेर, हरमाड़ा, चौमू, रींगस होती हुई 24 अगस्त को खाटूधाम पहुंचेगी। 25 अगस्त को कोटपुतली वालों की धर्मशाला में महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version