मंत्री शांति धारीवाल, परसादी लाल मीणा, विधायक रामनारायण मीणा, भरत सिंंह कुंदनपुर भी रहे साथ
खराब फसलों का मुआवजा देने के भी दिए निर्देश
हजारों लोग है बाढ़ से प्रभावित
कोटा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कोटा, बारां, झालावाड़ और बूंदी के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे किया। इस दौरान उनके साथ यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, विधायक रामनारायण मीणा और भरत सिंह कुंदनपुर भी साथ रहे। गहलोत ने हवाई सर्वे कर बाढ़ पीडितों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। अधिकारियों और नेताओं से भी इस पर चर्चा की। किसानों की खराब फसलों का सर्वे कराकर उऩ्हें राहत पैकेज दिया जाएगा। इसके साथ ही जिन लोगों के लिए घर टूट गए हैं उनकी भी मदद की जाएगी। प्रशासन को लोगों राशन पानी, उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। साथ ही जिला कलेक्टर को सेना की मदद लेकर लोगों को राहत देने के निर्देश दिए है।
