Home rajasthan गंगापुर सिटी से गोवर्धनजी के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा ...

गंगापुर सिटी से गोवर्धनजी के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरु

0

गंगापुर सिटी। उत्तम सिंह मीणा सीनियर रिपोर्टर रिकॉर्डर भगवान कृष्ण के तीर्थस्थल गोवर्धनजी जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं। लोहागढ़ िडपाे भरतपुर की ओर से गंगापुर से गोवर्धनजी के लिए सीधी बस सेवा शुरु करने का निर्णय िकया हैं। इस बस सेवा की शुरुआत शुक्रवार से हुई। यह बस सेवा गंगापुर सिटी से वाया हिंडौन होते हुए गोवर्धनजी तक संचालित होगी। अब तक गोवर्धनजी के लिए रोडवेज की कोई सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं थी। पहली बस सेवा गोवर्धनजी तक मिलने से गोवर्धन भक्तों को सहूलियत मिलेगी। बस की रवानगी से पहले लोहागढ़ आगर के मुख्य प्रबंधक सुधीर दीक्षित, चालक और परिचालक का गोड सनाडय फाउंडेशन के जिला गंगापुर सिटी के अध्यक्ष एवं सनाडय गोड ब्राह्मण समाज के कोषाध्यक्ष डॉक्टर मनोज शर्मा के नेतृत्व में शुभम लवानिया, कुमार संभव, महावीर सिंह बना , गोपाल रोडवेज, रवि गुप्ता, कालीचरण, महेश केमला आदि ने स्वागत किया।

गंगापुर सिटी से गोवर्धनजी का किराया 175 रुपए निर्धारित किया है। महिलाओं को 50 फीसदी की छूट मिलेगी। 10 बस स्टैंडों पर बस का ठहराव होगा। लाेहागढ़ िडपाे के मुख्य प्रबंधक सुधीर दीक्षित ने बताया कि रोडवेज बस का संचालन होने से गोवर्धन ही नहीं गंगापुर सिटी, बयाना, भरतपुर के मध्य के प्रमुख शहरों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
गंगापुर से 2:30 और हिंडौन से शाम 4 बजे होगी रवाना
यह बस प्रतिदिन गंगापुर सिटी से दोपहर 2:30 बजे, हिंडौन से शाम 4 बजे रवाना होकर गोवर्धन रात 7:30 बजे पहुंचेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version