खेलों को बढ़ावा देने में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी- गोपाल शर्मा

0
92
- Advertisement -


महुआ में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

माण्डलगढ। केसरी बल मेवाड़ा जिला स्तरीय 17 वर्ष एवं 19 वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता का उदघाटन माण्डलगढ विधायक गोपाल शर्मा के मुख्य अतिथि व प्रधान जितेन्द्र मुन्दडा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। विधायक शर्मा द्वारा छात्र/छात्राओं को शपथ दिलाई व ध्वजारोहण किया। खेल जीवन में बहुत आवश्यक है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, शिक्षा के क्षेत्र में बजट में कोई कमी नहीं आएगी,विधालयो में कक्षा कक्ष,व इन्फ्रास्ट्रक्चर संबंधी समस्या को दूरस्थ किया जाएगा। प्रधान साहब ने उद्घाटन की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि हरि लाल जाट जिला परिषद सदस्य,सांवर मल रेबारी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, अनिल कुमार पारीक, गोवर्धन लाल वैष्णव, दिनेश कुमार पुरोहित सीबीईओ, राम लाल मीणा प्रधानाचार्य, सरपंच कमला देवी, पंचायत समिति सदस्य चन्दा देवीआदि थे। प्रतियोगिता की जानकारी सत्य प्रकाश खटीक उप प्रधानाचार्य ने दी जिसमें बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 136 टीमों सहित कुल 1632 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here